सड़क हादसे में एसआई की मौत
रायपर। गुरूवार की अल सुबह अपनी ड्यूटी पर गश्त कर रहे एसआई सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन ने एसआई को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच कार्रवाई को शुरू किया।
दुर्घटना के बारे में मिला जानकारी के अनुसार घटना रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग की बताई जा रही है। पलारी थाने में पदस्थ एएसआई देवनाथ वर्मा अपनी बाइक से रात्रि गश्त कर आ रहा था। इसी दौरान गुरूवार की अल सुबह रायपुर सकरी बायपास के पास वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन ने एएसआई को अपनी चपेट में लिया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस 112 घटना स्थल पर पहुंची और इसकी सूचना एसआई के परिजनों को देने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

पाठको की राय